{"_id":"68a0e175d8f2634f0207aa93","slug":"celebrated-independence-day-remembered-the-brave-sons-ballia-news-c-190-1-svns1007-146207-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीर सपूतों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीर सपूतों को किया याद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह।आयोजक
बलिया। जिले में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के गंगा बहुद्देशीय सभागार और जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया।
मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, साल एवं समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शहीद हुए सैनिक स्व. राम आशीष यादव की पत्नी मंजू देवी, निवासी आसनवार को 50 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान व अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में चयनित 75 पंचायत सहायक में से 28 पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर को नियुक्ति पत्र दिया गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की छात्राएं सुनीता वर्मा, अनु यादव, निधि सिंह, मनु राय प्रियंका वर्मा एवं बबीता शर्मा को लैपटॉप का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित क्रॉसकंट्री रेस में विजेताओं को 06 बालक व 06 बालिकाओं को खेल सामग्री भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सनबीम स्कूल अगरसंडा की बच्चियों ने सरस्वती वंदना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया के छात्रा कुमारी रिया के द्वारा स्वागत गीत, महर्षि वाल्मीकि विद्यालय, काजीपुर के छात्राओं द्वारा गीत एवं नित्य, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर के बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं नित्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश,बीएसए मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सलामी दी। इसके बाद अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों ने पौधरोपण क्लीन व ग्रीन कैंपस मुहिम का आह्वान किया। इसके अलावा एनसीसी भवन में 93 यूपी बटालियन एवं 90 बटालियन एनसीसी की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 90 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरएस पुनिया ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद दोनों बटालियनों के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 130 कैडेट्स ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के कैप कार्यालय ब्रह्माइन में स्वतंत्रता दिवस पर समिति के अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने ध्वजारोहण किया।
ज्ञान कुंज एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : सिकंदरपुर। क्षेत्र के बंशी बाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय, प्रबंधक डाॅ. देवेन्द्र सिंह एवं उप-प्रधानाचार्या शीला सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मेड इन इंडिया, आकाश चूमे तिरंगा एवं रंग ऐसा भरो जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय और वरिष्ठ शिक्षक जेपी तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर दीपक तिवारी, राजीव पांडे, राजकुमार पांडे, दिलीप पांडे, राकेश पांडे, रविंद्र प्रताप सिंह, सागर वर्मा, सुशील चतुर्वेदी मौजूद रहे।