{"_id":"e58bd6f68f1d5bd0f8114d6f67602747","slug":"cdo-wells-examined-by-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खुदवाकर सीडीओ ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खुदवाकर सीडीओ ने की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के लोहिया गांव नैना में सीडीओ के बालाजी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही गांव में विकास कार्यों को जांचा।
बिजली, सड़क, आवास, शौचालय पठन पाठन की व्यवस्था, राशन वितरण, पोलियो के टीकाकरण के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। खराब सड़क निर्माण की शिकायत पर खुदवाकर सैंपल लिया।
सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के वजन और पुष्टाहार बांटने आदि के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की गई। उसके बाद गांव में लगे सोलर लाइट को जलाकर चेक किया गया।
ग्रामसभा में बने 140 शौचालयों के बारे में जानकारी ली। गांव के बरमेश्वर ने अपने मोहल्ले में सड़क टूटने के कारण कीचड़ जमा होने की शिकायत की।
इस पर एसडीओ ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। गांव के युवक ने एक स्थान पर दो बिजली के खंभे सहित तार नहीं होने की शिकायत की।
इस पर एसडीओ राजेंद्र यादव ने पूरा कराने का वादा किया। साथ ही कोटेदार को बुलाकर राशन वितरण के बारे में पूछा। कुछ महिलाओं अज्ञैर पुरुषों ने अपने यहां बीपीएल कार्ड न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर सीडीओ ने प्रधान से कहा कि नई सूची बनने जा रही है। सर्वे कराकर पात्र लोगों का नाम शामिल करवा दें।
पोलियो के टीकाकरण पर एएनएम से पैसा लेने की शिकायत ग्रामीणों ने की, जिसे सीडीओ ने नोट किया।
उधर, गांव के लक्ष्मण पांडेय ने नैना-कुसौरी मार्ग निर्माण के बाद उखड़ जाने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने उक्त मार्ग पर पहुंचकर सड़क को खुदवाया और गुणवत्ता की जांच के लिए उसका सैंपल लिया।
इस मौके पर तहसीलदार हीरालाल, बीडीओ राजेश गुप्ता, एक्सईएन पीडब्लूडी तथा आरइएस क्रमश: अहमद हसन व परवेज खान, विपणन निरीक्षक सतीश चंद, सीडीपीओ पूनम सिंह आदि रहे।