फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CCTV cameras will be installed at important intersections

Ballia News: महत्वपूर्ण चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at important intersections
बलिया। जिले सहित शहर की यातायात व्यवस्था ठीक करने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कैमरे लगाने के लिए स्थलों के चयन के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण में महत्वपूर्ण चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इसके अलावा, सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए ताकि यातायात नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना शीघ्र कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त हो चुकी है, ऐसे में सड़क मरम्मत व गड्ढा मुक्ति अभियान चलाकर कार्य करें। जहां सर्वाधिक आबादी है, उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर कार्य किया जाए। गड्ढा यक्त स्थलों का चिह्नित कर सूची तैयार करें और उसे समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और वहां साइन बोर्ड लगवाने के लिए कहा। सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed