{"_id":"585ab1be4f1c1b774fe3aa77","slug":"cctv-cameras-not-only-how-the-footage-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा ही नहीं, कैसे देंगे फुटेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा ही नहीं, कैसे देंगे फुटेज
ballia
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पैसा भरपूर मिलने के बाद बैंक और एटीएम पर थे गिनती के लोग।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई ने नोटबंदी के बाद सभी बैंकों को सीसी टीवी कैमरे का फुटेज रखने का निर्देश दिया था, लेकिन जनपद के कई बैंकों में सीसी टीवी कैमरा ही नहीं लगा है, जिससे बैंकों में नोटबंदी का असर व होने वाली गड़बड़ियों का पता नहीं चल सकेगा। राष्ट्रीयकृत बैंकों को छोड़ दिया जाए तो जनपद में स्थित पूर्वांचल बैंक की अधिकांश शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में उक्त बैंक शाखाओं से करेंसी चेस्ट की रिकार्डिंग देना मुश्किल होगा। बांसडीहरोड क्षेत्र में पूर्वांचल बैंक की कुल चार शाखाएं हैं, मिश्रौली, शंकरपुर, टकरसन और स्थानीय शाखा। उक्त शाखाओं में सुरक्षा के मद्देनजर अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सका है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बैंक अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा जरूरी है, इसके लिए बैंक के अधिकारियों को कई बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन कैमरा लगवाने के लिए कोई बजट नहीं आया है। ऐसे में आरबीआई द्वारा करेंसी चेस्ट की फुटेज देना उनके संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि करेंसी चेस्ट का पूरा रिकार्ड उनके पास मैनुवली सुरक्षित है। कैश के लेन-देन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि कैमरा नहीं होने की दिशा में पुलिस द्वारा मांगी गई जानकारियां समय-समय पर दी जाती हैं। इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह का कहना है कि बैंकों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक होता है, जनपद के लगभग सभी बैंकों की शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिन शाखाओं में नहीं लगे होंगे, वहां सुरक्षाकर्मी की पूरी जिम्मेदारी होती है। रिजर्व बैंक की गाइड लाइंस के अनुसार काम किया जा रहा है।