{"_id":"622104b20c9f4820b66bbc7b","slug":"ccin-the-strong-room-till-late-evening-the-observers-got-it-sealed-ballia-news-vns641511832","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम तक स्ट्रांग रुम में जमा होता रहा ईवीएम, प्रेक्षकों ने कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम तक स्ट्रांग रुम में जमा होता रहा ईवीएम, प्रेक्षकों ने कराया सील
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में गुरुवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन को जमा किया गया। ईवीएम मशीन जमा करने की प्रक्रिया गुुरुवार की शाम से शुरू हुई जो देर तक चलती रही। ईवीएम मशीन को मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात किया गया है।
जिले में गुरुवार को सात विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। शाम को मतदान के बाद ईवीएम मशीन को जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र से ईवीएम मशीन को लाया गया। ईवीएम मशीन को जमा करने के लिए शहर के बाहरी छोर पर स्थित मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। गुरुवार शाम से ईवीएम मशीन को जमा करने का प्रक्रिया शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। इस दौरान भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स व सिविल फोर्स तैनात रही। जिला निर्वाचन ने बताया कि 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी होगी। मतदान के बाद शहर के बाहर तिखमपुर में मंडी समिति स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टीवार जरूरी प्रपत्र जमा किए। इसके चलते देर रात तक मेले जैैसा नजारा दिखा। प्रेक्षकों ने अपनी मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कराया। मतदान कराने के बाद चुनावी ड्यूटी से मुक्त हुुए कर्मचारियों के चेहरों पर थकावट साफ झलकती नजर आई और अपने संसाधनों से घर को रवाना हुए।
बता दें कि जिले के सात विधानसभा सीटों के लिए 2828 बूथों पर मतदान कराया गया। मतदान होने के बाद अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की सुरक्षा में शील्ड ईवीएम व पोलिंग पार्टियां मंडी समिति स्थल पहुंची। जहां पर विधानसभावार लगाए गए काउंटरों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टियों के ईवीएम और दस्तावेेज जमा किए। इस दौरान ईवीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रुम में रखवाया गया। इसके साथ ही ईवीएम में कैद 82 प्रत्याशियों की किस्मत अब 10 मार्च को स्ट्रांग रुम की सील तोड़ने के साथ खुलेगी।