{"_id":"65e388dffb38eee7b90963f6","slug":"ccccccccccfarmers-worried-after-seeing-change-in-weather-fear-of-damage-to-crops-ballia-news-c-190-1-svns1006-112567-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मौसम में बदलाव देख किसान चिंतित, फसलों को नुकसान की अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मौसम में बदलाव देख किसान चिंतित, फसलों को नुकसान की अंदेशा
विज्ञापन
बलिया। मौसम के फिर बदलने के संकेत शनिवार की सुबह से मिलने लगे हैं। आसमान में बादल मंडराते देख किसानों की धड़कने बढ़ गई हैं। बारिश होने पर दलहनी समेत रबी की सभी फसलें प्रभावित होंगी। उधर, आलू की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं। बारिश होने पर आलू के सड़ने की संभावना है।
भरौली निवासी किसान अक्षय कुमार राय ने बताया कि पहले ही बारिश काफी नुकसान कर चुका है। अब बारिश होने पर बची दलहनी की फसल भी बर्बाद हो जाएगी। अमांव गांव के रामप्रताप राय ने बताया कि बेमौसम बारिश ने इस वर्ष काफी नुकसान पहुंचाया। अगेती मसूर व सरसों पक गई हैं। बारिश होने पर यह फसलें बर्बाद हो जाएंगी। इसके अलावा आलू भी अब पक चुकी हैं, ऐसे में बारिश होने पर आलू के सड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। कई क्षेत्रों में अगेती सरसो की फसल काट कर खेतों में रखे गए हैं जो बारिश होने पर चौपट हो सकते हैं। उधर, मौसम विभाग पटना की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो से चार मार्च तक मौसम बिगड़ने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बेमौसम बारिश होने पर दलहनी के साथ ही रबी की अन्य फसलों को भी नुकसान होगा। आलू की फसल को काफी प्रभावित करेगा।
- सोमेंद्र नाथ, प्रभारी, कृषि विज्ञान केन्द्र सोहांव