{"_id":"6994a4aa70677ee1c403674b","slug":"cbse-exams-begin-maths-exam-held-on-the-first-day-ballia-news-c-190-1-bal1001-158053-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन हुई गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन हुई गणित की परीक्षा
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते छात्र-छ
Link Copied
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। हाईस्कूल में 9812 पंजीकृत थे।
विज्ञापन
शहर के माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कुल 764 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सात अनुपस्थिति रहे। प्रिंसपल शैंलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर चितबड़ागांव में कुल 570 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। रेवती एकमात्र परीक्षा केंद्र मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में कुल 298 में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र अधीक्षक चंद्र मोहन मिश्र और आब्जर्वर अजय कुमार पाण्डेय ने पूरे समय सतर्क रह कर परीक्षा को शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराया। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों में हर्ष का माहौल रहा। गणित की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर अलग-अलग भाव देखने को मिले। शुरुआती घबराहट के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों ने खुद को संभालते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।