फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CBSE class 10th exam results declared

सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित

Sun, 13 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
CBSE class 10th exam results declared
बलिया। सीबीएसई की दसवीं का टर्म-1 की परीक्षा परिणाम आ गया है। परिणाम केवल थ्योरी परीक्षा में किए गए प्रदर्शन पर जारी किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा में पास या फेल का स्टेटस नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 45 विद्यालय हैं। दसवीं की टर्म परीक्षा में करीब 4500 विद्यार्थी शामिल हुए। कोरोना के बाद परीक्षा ऑफलाइन हुई है। सीबीएसई ने परीक्षा का पैटर्न बदला, जिसके अनुसार टर्म-1 की परीक्षा हुई है। टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से है। सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि टर्म-1 की परीक्षा में विद्यार्थियों को विषयों में केवल नंबर दिए गए हैं। बताया कि टर्म 1 की परीक्षा में छात्रों को पास या फेल नहीं दिया गया है। टर्म -2 की परीक्षा के बाद छात्रों को पास या फेल का स्टेटस मिलेगा। दोनों परीक्षाओं के छात्रों के प्रदर्शन के बाद मार्कशीट मिलेगी। छात्रों के परीक्षा परिणाम यानि विषयवार नंबर विद्यालयवार स्कूलों की वेबसाइट पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed