{"_id":"698b6b12036ea1e3290819bd","slug":"caution-is-necessary-with-ai-technology-ballia-news-c-190-1-bal1001-157542-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एआई तकनीक के साथ सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एआई तकनीक के साथ सावधानी जरूरी
विज्ञापन
बलिया। राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलेक्ट्रेट सभागार और विकास भवन सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने की। उद्देश्य स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित डिजिटल विकल्पों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यशाला के दौरान एआई जागरूकता से जुड़ी कई उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। इसमें एक चाय दुकान मालिक की एआई के माध्यम से बदली हुई जीवन यात्रा की कहानी के जरिए यह बताया गया कि तकनीक का सही उपयोग कैसे अवसर पैदा कर सकता है। साथ ही एआई से संबंधित धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए यह समझाया गया कि किस प्रकार परिचित आवाज की नकल कर लोगों को ठगा जा रहा है। वक्ताओं ने “जब परिचित आवाज जाल बन जाए” जैसे उदाहरणों के माध्यम से एआई आधारित फ्रॉड की वास्तविकता को समझाया और इससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉल, संदेश या सूचना पर जल्दबाजी में निर्णय न लें, आवाज या चेहरे पर भरोसा न करें और हर स्थिति में सत्यापन अवश्य करें। कार्यशाला में एआई सेफ्टी हाइजीन, डिजिटल सतर्कता और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने कहा कि तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही जिम्मेदारी से उसका उपयोग करना भी जरूरी है, ताकि समाज को इसके दुष्परिणामों से बचाया जा सके। कार्यशाला का समापन डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने और एआई का सकारात्मक व सुरक्षित उपयोग करने की अपील के साथ किया गया।