{"_id":"6129123c8ebc3e79ba40e758","slug":"cattles-caught-ballia-news-vns6082752154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 25 मवेशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 25 मवेशी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। मऊ जिले के रामपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे पशु तस्करों के ट्रक को उभांव पुलिस ने शुक्रवार की सुबह देवरिया जनपद के मईल थाना अंतर्गत जमुआ गांव के समीप पकड़ लिया। ट्रक पर 25 सांड़ लदे हुए थे। पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पीछा करने के दौरान तस्करों ने ट्रक से उभांव पुलिस के वाहन को कुचलने की कोशिश की। इसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड जख्मी हो गए। उभांव पुलिस ने ट्रक और मवेशियों को मईल पुलिस को सौंप दिया है।
पशु तस्करों के पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीनों जिलों की पुलिस लगी थी। मऊ के मधुबन एसओ विमल राय की टीम ने तस्कर को घेरना चाहा, लेकिन पुलिस को पछाड़ते हुए तस्करों का ट्रक आगे निकल गया। रामपुर थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा की भी गाड़ी तस्करों के पीछे लग गई। करीब 35 किलोमीटर तक तस्करों ने पुलिस को छकाया। मऊ के रामपुर थाने के समीप पुलिस की बैरिकेडिंग को भी तस्करों ने ट्रक से उड़ा दिया और भाग निकले। अखोप होते हुए तस्करों की गाड़ी बलिया के उभांव थानाक्षेत्र में प्रवेश कर गई। चौकिया मोड़ के एक पेट्रोल पंप के पास उभांव पुलिस ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रक को रोकना चाहा, लेकिन फिल्मी स्टाइल में ट्रक चालक यहां भी पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया। उभांव थाने के गेट से होते हुए तेज रफ्तार में तुर्तीपार पुलिस पिकेट को भी पार कर गया। भागलपुरपुल के रास्ते देवरिया जनपद में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने मईल और लार पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था। पकड़े जाने की घबराहट में तस्करों का ट्रक जमुआ गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इसे पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। ट्रक पर करीब 25 सांड़ लदे थे। इसे तस्कर फैजाबाद से होकर बिहार के सिवान ले जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक पर सवार तीनों तस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान उभांव थाने के दरोगा राघव राम यादव और होमगार्ड नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए। उनका सीयर सीएचसी में इलाज कराया गया। गिरफ्तार तस्कर अजय कुमार, रामलखन निवासी आजमगढ़ और आशिफ थाना शाहगंज जौनपुर के बताए गए हैं।