फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case registered against young man who got job with the help of fake residence certificate

Ballia News: फर्जी निवास पत्र के सहारे नौकरी पाए युवक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case registered against young man who got job with the help of fake residence certificate
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में प्रशिक्षण ले रहे एक युवक द्वारा फर्जी निवास प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। उप महानिरीक्षक कार्यालय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बड़वाह, मप्र के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार की तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने प्रशिक्षणार्थी राहुल चौहान पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर में कहा कि राहुल चौहान पुत्र रमेश चौहान को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एफजीयूटीपीपी उंचाहार द्वारा 25 अगस्त 2023 में नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी को 04 नवंबर 2023 को आरक्षक का पदभार ग्रहण करने एवं प्रशिक्षण हेतु क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, बड़वाह, मप्र में रिपोर्ट करना था। प्रशिक्षणार्थी को बतौर आरक्षक नियुक्त कर दो वर्ष की परीवीक्षा अविधि में रखा गया। प्रशिक्षणार्थी आसाम के कछार जिले के बंग्लाघाट सिवचेल गांव निवासी है। मूल निवास जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय कछार आसाम के पत्र में प्रमाणित किया गया है कि प्रशिक्षणार्थी राहुल चौहान को इस कार्यालय से आवास प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तथा सत्यापन हेतु भेजा गया प्रमाण पत्र फर्जी है। जांच के उपरांत चार जून 2024 को केऔसुब नियमावली 2001 के नियम के अनुसार नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। भीमपुरा थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed