फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case on two employees in case of embezzlement of Rs 23 lakh of the company

Ballia News: कंपनी के 23 लाख रुपये गबन के मामले में दो कर्मचारी पर केस

Sat, 19 Aug 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case on two employees in case of embezzlement of Rs 23 lakh of the company
बांसडीह। 23 लाख रुपये से अधिक की रकम के गबन मामले में कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड बांसडीह के शाखा प्रबंधक बृजभान यादव ने बताया कि उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक की सब्सिडरी है। कंपनी का कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के समूह को स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म लोन प्रदान करती है। इसे महिलाओं द्वारा साप्ताहिक किश्तों वे माध्यम से जमा किया जाता है।
विज्ञापन

हमारी शाखा में अनुज कुमार सिंह निवासी कसौंडर गोपालपुर (कसेसर) जिला बलिया व संजय प्रसाद निवासी रेवाली थाना लार जनपद देवरिया क्रेडिट मैनेजर थे। जून माह में अनुज सिंह द्वारा कंपनी से जुड़ी महिला सदस्यों से 9 लाख 72 हजार 715 रुपये व संजय प्रसाद द्वारा 13 लाख 50 हजार 664 रुपये फील्ड से उठाकर अपने पास रख लिए गए। इनके द्वारा कुल 23 लाख 23 हजार 379 रुपये का गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आडिट टीम द्वारा जांच की गई तो गबन की पुष्टि हुई। इस संबंध में जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा पैसे लेने की बात स्वीकार की गई। जल्द उसे जमा करने का आश्वासन देकर यह घर चले गए। एक सप्ताह बीतने पर जब इनसे संपर्क किया गया तो इनके द्वारा पैसे देने से इंकार कर दिया गया। प्रबंधक की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed