फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed for murder against two policemen

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed for murder against two policemen
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में 2018 में पुलिस की पिटाई से एक वृद्ध की मौत के मामले में सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी कमलेश्वर मिश्रा और उनके पुत्र त्रिभुवन मिश्रा गांव के पास बगीचे में सात अक्तूबर 2018 की शाम को बागीचे में बैठे थे। त्रिभुवन के अनुसार शाम को बांसडीहरोड थाने के दो सिपाही गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए मारने पीटने लगे। इसी बीच पास ही बैठे उसके पिता कमलेश्वर मिश्रा (85) को भी पुलिस वालों ने पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और क्षेत्राधिकारी, बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष करुणेश सिंह समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बांसडीहरोड के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने दावा किया था कि कमलेश्वर की मौत स्वाभाविक हुई है। जबकि मृतक के पुत्र का कहना था कि उसने पुलिस वालों को बताया कि वह गांजा पीने के लिए रखा था लेकिन बेचता नहीं है फिर भी पुलिस वालों ने पिटाई की। त्रिभुवन ने अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीजेएम कोर्ट से दोनों पुलिसकर्मियों शिवाकांत यादव व श्याम जी भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट ने संबंधित पुलिसकमियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दो माह पहले दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed