फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against the director and doctor of Diksha Hospital

Ballia News: दीक्षा अस्पताल के संचालक और डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the director and doctor of Diksha Hospital
बैरिया। गर्भवती अनीसा देवी के ऑपरेशन में लापरवाही के मामले में दीक्षा हेल्थ केयर के संचालक दिनेश यादव व डॉक्टर राजीव कुमार पर हत्या व एससी एसटी सहित अन्य मामला में मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतका के पति सूरज पासवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने मंगलवार को अस्पताल को सील करवा कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जगदेवा ढाही निवासी सूरज पासवान ने तहरीर में आरोप लगाया कि 19 अगस्त को अपनी पत्नी अनीसा देवी को प्रसव पीड़ा होेने पर सुरक्षित दीक्षा हेल्थ केयर ले गया था। जहां चिकित्सक ने बिना जांच पड़ताल व लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन कर दिया गया। दीक्षा हेल्थ केयर संचालक दिनेश यादव व डॉक्टर राजीव कुमार चलाते हैं। ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत खराब हो गई, चिकित्सक ने जान पहचान के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल राजीव नगर पटना रोड नंबर-23 बिहार में भर्ती कराया। इलाज के नाम पर 50 हजार रुपया जमा करवाया। इलाज के दौरान अनीसा की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 23 अगस्त को डॉक्टर राजीव कुमार व दिनेश यादव हम लोगों को बिना बताए अनिशा को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अमरोहा बिहटा बिहार में भर्ती कराया गया। वहां पर भी पैसा का मांग किया। पैसा देने के बाद मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर आईसीयू में दवा इलाज शुरू हुआ। 30 अगस्त को अनीसा की मौत हो गई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed