फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against nine people on the orders of the court

Ballia News: कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed against nine people on the orders of the court
रसड़ा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मंदारोड निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने न्यायालय में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामजी सिंह उर्फ शिव, लक्ष्मण सिंह, राज सिंह उर्फ सोनू, पुत्र गण स्वर्गीय कृपाशंकर सिंह, कमलावती देवी स्त्री स्वर्गीय कृपाशंकर सिंह मोहल्ला उत्तर पट्टी थाना रसड़ा, हालमुकाम रामगढ़ ओरिप्ट ब्रजराज नगर झारसुगुदा ओडिसा, प्रमोद कुमार पुत्र ललिता, रसड़ा, प्रदीप कुमार जौनपुर, संतोष कुमार सादात गाजीपुर, परमहंस सराय गाजीपुर, नित्यानंद तिवारी छितनहरा, रसूलपुर रसड़ा को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

श्रवण कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मुझसे जमीन विक्रय के लिए चार लाख रुपए लेकर 15 अप्रैल 2017 को उपनिबंधक कार्यालय रसड़ा में पंजीकृत मुहायदा तीनों भाइयों द्वारा किया गया। उसके बाद पुनः रामजी सिंह उर्फ शिव द्वारा 25 फरवरी 2019 को दो लाख रुपया ले लिया, लेकिन रजिस्ट्री कराने के नाम पर उपरोक्त लोगों द्वारा आनाकानी की जाती रही। रामजी सिंह उर्फ शिव द्वारा 10 अगस्त 2022 को ही प्रमोद कुमार व प्रदीप कुमार का फर्जी कार्ड बनवाकर बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कर दिए। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed