फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against former Deos and four clerks for disappearance of appointment papers

Ballia News: एमएलसी ने सदन में उठाया डीआइओएस का मामला, कार्यमुक्त करने की मांग

Wed, 26 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former Deos and four clerks for disappearance of appointment papers
बलिया। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने विधान परिषद में नियम 115 के तहत जिले में तैनात डीआइओएस के मामले काे उठाया। साथ ही डीआइओएस को पद से कार्यमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जनपद- हापुड़ में तत्कालीन समय तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरूप्रयोग करने पर वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच करायी गई थी। जिसमें अधिकारी द्वारा जांच आख्या के आधार पर अपचारी अधिकारी के खिलाफ चार आरोप सिद्ध पाए जाने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

जिस पर शासन द्वारा निर्णय लेते हुए तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ को उनके मूल पद के मूल वेतनमान पर प्रत्यावर्तित किए जाने का दंड विनिश्चय करते हुए अपने पत्र के माध्यम से लोक सेवा आयोग प्रयागराज से सहमति व अभिमत उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रेषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर तद्पश्चात उन्हें मूल पद के मूल वेतन पर प्रत्यावर्तित किया गया। ऐसे में उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में तत्काल प्रशासनिक आधार पर उन्हें उक्त पद से कार्यमुक्त कराते हुए स्थानांतरित किया जाए। इस बावत डीआइओएस देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि पद पर बने रहने का निर्णय शासन का है। अभी मेरे द्वारा 179 फर्जी नियुक्ति पर मुकदमा कायम कराया गया है। इसकी एसआइटी जांच का शासन ने आदेश दिया है। संबंधित विद्यालयों के मैनेजर व प्रधानाध्यापकों पर भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed