फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against appearing in police recruitment exam twice by manipulating age

Ballia News: उम्र में हेरफेर कर दो बार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने पर मुकदमा

Sat, 05 Oct 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Case filed against appearing in police recruitment exam twice by manipulating age
बलिया। पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग भर्ती-2021 में और पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 में जन्मतिथि बदलकर शामिल होने का मामला सामने आया है। युवक के खिलाफ उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में साॅल्वर अथवा संदिग्ध होने के संदेह पर अधिकारियों ने उभांव थाना क्षेत्र के चंदायरकला (चैनपुर गुलौरा) निवासी प्रेमचंद मौर्य की जांच की। पता चला कि उसने रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा 2021 में दी थी, जबकि अगस्त महीने में पुलिस भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था। इन दोनों परीक्षाओं में उसकी जन्मतिथि में भिन्नता मिली। उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया कि मामले की छानबीन में पता चला कि परीक्षार्थी प्रेमचंद मौर्य दो भाइयों में छोटा है। वह बेल्थरारोड में कंप्यूटर की मरम्मत की दुकान चलाता है। जांच में उसकी वास्तविक जन्मतिथि आठ जून 1990 है। उसने पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में रामधन इंटरमीडिएट कॉलेज सोनाडीह तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की उम्र सीमा समाप्त होने के कारण उसने उम्र घटाकर 10 जुलाई 1999 अंकित कराने के बाद 10 वीं का इम्तिहान 2017 में तथा इंटर की परीक्षा वर्ष 2019 में कमलेश सिंह इंटर कॉलेज किशुनपुर से पास की है। पुराने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रयोग रेडियो संवर्ग में तथा घटाई गई उम्र के कागजात का उपयोग पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में किया गया है। पुलिस ने इसके आधार पर प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed