फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against 20 named and 56 unknown persons in case of assault on lawyers

Ballia News: अधिवक्ताओं के मारपीट के मामले में 20 नामजद, 56 अज्ञात पर केस

Sun, 15 Jun 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 20 named and 56 unknown persons in case of assault on lawyers
बलिया। जिला सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 20 नामजद अधिवक्ताओं व 56 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुसि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास काॅलोनी हरपुर निवासी अधिवक्ता अभिषेक सिंह ने दी तहरीर में बताया कि कि एक सप्ताह पहले अधिवक्ता अखिलेश सिंह से कुछ अधिवक्ताओं का विवाद हो गया था। उसी रंजिश को लेकर अधिवक्ता हरिवंश सिंह, अखिलेश सिंह, श्रीराम सिंह, नवीन सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ अन्नू ,परमात्मा नंद सिंह, राजन सिंह, श्याम सिंह तथा इनके साथ 35-40 लोग हाथों में डंडा, हॉकी, ईंट-पत्थर लेकर सिविल कोर्ट पर आकर हमला कर दिया। जिसमें कई अधिवक्ता साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने बाइक, कुर्सी, मेज, पंखे तोड़ दिए। पत्रावलियों को फाड़ दिया। साथी अधिवक्ता अनुराग रंजन सिंह को गंभीर चोट लगी है। उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता अमरनाथ सिंह निवासी पहाड़पुर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ता रामजी राय अपने अधिवक्ताओं साथियों के साथ मेरे बस्ते पर आकर अखिलेश सिंह, श्री रामसिंह व मुंशी अजय से मारपीट की । इसमें उनके सिर में चोट लगी। सूचना कचहरी इंचार्ज सुशील चंद्र तिवारी को दी गई थी। शुक्रवार को ऊपरी अदालत से उतरकर जैसी ही कचहरी प्रांगण में पहुंचा कि अधिवक्ता रामजी राय, जयगोविंद राय के ललकारने पर अनुराग रंजन सिंह, अभिषेक सिंह, रणजीत राय, अवनीश राय, भैया विशाल सिंह, चंदन पाण्डेय, भैया बादल सिंह, अजीत सिंह सहित 15-16 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मुझे बचाने आए दूसरे अधिवक्ता भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्यामकांत ने कहा कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी कचहरी में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed