फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against unknown person including five named in the assault case

Ballia News: मारपीट के मामले में पांच नामजद सहित अज्ञात पर केस

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown person including five named in the assault case
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शेर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर वाहन क्षतिग्रस्त करने व मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा निवासी सुनील यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने चचेरे भाई राजप्रताप यादव अपने परिवार के लोगों के साथ निजी कार से 14 फरवरी की रात्रि को रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। शेर (बड़की सेरिया) गांव से गुजरते वक्त एक शादी के बराती सचितानंद सिंह सहित पांच लोग व 15-20 अन्य अज्ञात घराती व अन्य सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे। जब उन्होंने पास लेने के लिए हाॅर्न बजाया तो वे नाराज हो गए। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसे और उसके भाई राजप्रताप यादव पर राॅड, डंडे और ईंट से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed