फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against four named and two unknowns in Mintu Singh murder case

मिंटू सिंह हत्याकांड में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Fri, 26 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case against four named and two unknowns in Mintu Singh murder case
बासडीहरोड। शहर के महावीर घाट के समीप गुरुवार की शाम शवयात्रा में शामिल होने गए टकरसन गांव के राजेश सिंह उर्फ मिंटू की दौड़ाकर गोली मारकर हत्या के बाद अब पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। मामले में मृतक के भाई दिनेश उर्फ साधु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने टकरसन के विशम्भर यादव व उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। शवयात्रा में गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शवयात्रा में चली गोली में मिंटू सिंह की मौत के बाद एक बार फिर टकरसन गांव में तनाव का माहौल बन गया गया है। पूर्व में प्रधानी के चुनाव से कुछ दिन पहले 11 सितंबर 2015 को गांव के पेट्रोल पंप पर मौजूदा प्रधान के पौत्र मंटू यादव की गोली मारकर हत्या की गयी थी। घटना को लेकर काफी बवाल मचा था। उस वक्त प्रकरण में मिंटू सिंह को घटना का प्रमुख आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में काफी तनाव का माहौल बना हुआ था। हालांकि मामले को लेकर चार वर्षों से अधिक का समय व्यतीत हो गया था। लिहाजा इस प्रकरण से लोगों का ध्यान हटने लगा था। लेकिन बृहस्पतिवार की घटना के बाद फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। घटना के बाद शवयात्रा से लौटे लोगों के गांव पंहुचने के बाद प्रकरण को लेकर भारी तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान देवेंद्रनाथ शाम को बांसडीह रोड थाने पंहुचे और प्रकरण की सभी नई पुरानी बातों की समीक्षा करते हुए मातहतों को घटना के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में दर्ज मुकदमों के सापेक्ष जांच पड़ताल कर कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए। इस दौरान कप्तान ने पूरे प्रकरण से जुड़े लोगों पर ध्यान रखने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर तत्काल उचित कार्रवाई के आदेश दिए। रात को गांव में पसरा सन्नाटा और तनाव साफ महसूस किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed