फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against five for damaging the statue

Ballia News: प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में पांच पर केस

Fri, 14 Feb 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case against five for damaging the statue
बलिया/ चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के पड़ासरा नदौली ताजपुर गांव मेें बुधवार को बकरी को लेकर हुए विवाद में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

पड़ासरा नदौली ताजपुर गांव निवासी अच्छेलाल ने बताया है कि घटना वाले दिन एक समुदाय के लोग आंबेडकर स्कूल के पास मंदिर में बकरी लेकर पहंुच गए। जब उन्हें मना किया गया तो वे गाली गलौज करने लगे। गुरु रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने देर रात क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। बृहस्पतिवार को सीओ रसड़ा आशीष मिश्रा ने भी मौके का निरीक्षण किया। तनाव के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed