{"_id":"6677883ad27bce92220c55ca","slug":"case-against-16-for-making-and-commenting-on-video-ballia-news-c-190-1-ana1001-117933-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वीडियो बनाने व कमेंट करने पर 16 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वीडियो बनाने व कमेंट करने पर 16 पर केस
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना के हुसेनाबाद गांव में 23 मई को बद्री नारायण प्रसाद के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान घरेलू कार्यक्रम में वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर 20 जून को फिर मारपीट को गई। गांव के 16 युवकों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया है।
हुसेनाबाद गांव के बद्रीनारायण के घर कार्यक्रम में बगल के सतीश राजभर अपने अन्य साथियों के साथ जाकर वीडियो बना रहा था। घर के लोगों ने मना किया तो वह मारपीट करने लगा। लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद
20 जून को जब उस घर की लड़कियां पानी भरने गई थीं तो सतीश ने अपने अन्य साथियों के साथ उनपर टिप्पणी की। टोकने पर गालीगलौज कर मारपीट की। मारपीट में बद्रीनारायण के परिवार के छह लोग घायल हो गए। बद्रीनारायण की तहरीर पर गांव के सतीश राजभर सहित 16 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।