फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cardholders reached the police station and demanded action against the Kotedar

थाने पहुंचकर कार्डधारकों ने कोटेदार के विरूद्घ कार्रवाई की मांग की

Wed, 09 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cardholders reached the police station and demanded action against the Kotedar
नरायनपुर बघेता गांव में मारपीट व खाद्यान्न वितरण धांधली को लेकर बांसडीह रोड थाना के गेट पर बैठी म - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। विकास खंड बेरुआरबारी अंतर्गत नरायनपुर बघौता गांव में बुधवार को सरकारी खाद्यान्न वितरण में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को पत्रक सौंपा है। पत्रक के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया गया कि मंगलवार की शाम ग्रामीण कोटेदार के यहां राशन लेने गए थे। इस बीच खाद्यान्न वितरण में धांधली को लेकर ग्रामीणों व कोटेदार के बीच बात विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के शैलेश बिंद (26) पुत्र स्व. शिवजी एवं पाताल बिंद (22) पुत्र स्व. झपसी बिंद घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बुधवार को एक पक्ष द्वारा करीब 30 की संख्या में पुरुष महिलाएं थाना पर पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्रक दिया। जिसमें आरोप लगाया कि कोटेदार मनमानी तरीके से सरकारी खाद्यान वितरण करते है। बताया कि गेहूं व चावल पर एक रुपये अधिक लेते है एवं एक यूनिट पर एक किलो अनाज कम देते है। कोटेदार प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने बताया कि गेहूं व चावल सही मूल्य पर वितरण किया जाता है। बताया कि दर्जनों लोग आए और मनमानी तरीके से खाद्यान्न की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उलझ गए। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि जो घायल है उनका मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed