फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car collides with two bikes, youth dies

Ballia News: कार ने दो बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 19 May 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Car collides with two bikes, youth dies
रसड़ा। रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर चट्टी के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो अलग-अलग बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार अजय कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक कार रसड़ा से नगरा की तरफ अत्यधिक तेज गति से जा रही थी। राघोपुर चट्टी के पास पहुंचते ही कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। कार ने सबसे पहले बाइक सवार अजय कुमार (29) पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम कंसो मठिया, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ को रौंद दिया। इसके बाद आगे चल रही दूसरी बाइक के सवार प्रशांत ठाकुर (23) पुत्र शकलेश ठाकुर निवासी पहाड़ीपुर-रामपुर, जनपद मऊ को भी टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत ठाकुर को रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अजय कुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed