{"_id":"6418a256e7ce5735f80b4ec4","slug":"car-collided-face-to-face-nine-injured-including-woman-ballia-news-c-20-1-112708-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आमने-सामने भिड़ी कार, महिला समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आमने-सामने भिड़ी कार, महिला समेत नौ घायल
Mon, 20 Mar 2023 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के चरण सिंह त्रिमुहानी के समीप रविवार की देर रात दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को छोड़ गंभीर स्थिति के चलते सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की रात त्रिमुहानी से होकर एक कार चौकिया मोड़ की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।