फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candle lit by school children , of condolences

स्कूली बच्चों ने कैंडल जलाए, शोक सभा की

Thu, 18 Dec 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 18 Dec 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Candle lit by school children , of condolences

विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आतंकियों का जाति, धर्म व मजहब नहीं होता है। उनका मकसद केवल लोगों में दहशत फैलाना होता है। इसी गांव के इंपीरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मारे गए बच्चाें के प्रति शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रणजीत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नं. एक व दो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय पूर्वी पर छात्र/छात्राआें ने मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। दुर्गावती शिक्षण संस्थान धरमपुरा के प्रांगण में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाया। नगर स्थित मार्डन कोचिंग के प्रांगण में छात्र/छात्राओं ने शोक सभा की।

 
नवानगर: क्षेत्र के ज्ञान कुंज एकेडमी के बच्चों ने आतंकवादी हमले में मारे गए मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएन नेशनल स्कूल सिवान कला के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन कर मासूम बच्चों के ऊपर कातिलाना हमले की घोर निंदा की।  
विज्ञापन

बांसडीहरोड: क्षेत्र के हैवेन पब्लिक स्कूल मझौली के प्रांगण से गुरुवार को पेशावार के आर्मी स्कूल में आतंकवादियाें द्वारा किए गए हमले के विरोध में विद्यालय के बच्चों ने शांति मार्च जुलूस निकाला। बांसडीह: क्षेत्र के यमुना प्रसाद इंटर कालेज विद्याभवन नारायणपुर के प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गई। अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद द्वारा आनंद नगर कार्यालय पर बीएन शर्मा मृदुल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें आर्मी स्कूल में मारे गए बच्चों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed