फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candidates will not be able to take the exam at centers other than the designated exam center.

Ballia News: निर्धारित परीक्षा केंद्र से इतर अन्य केंद्र पर परीक्षा नहीं दे सकेंगे परीक्षार्थी

Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to take the exam at centers other than the designated exam center.
इंदरपुर। बोर्ड परीक्षा में निर्धारित केंद्र से इतर किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सकेगें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसका परीक्षाफल परिषद द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित केंद्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा केंद्र को तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया जाएगा। 24 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार परीक्षा केंद्र पर स्वकेंद्र प्राप्त छात्राओं के परीक्षा कक्ष में उस विद्यालय के अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। सचल दल शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार से भयभीत नही करेगें। कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अन्य कार्मिकों के मोबाइल फोन मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अथवा उसके निकट रखने की समुचित व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पत्र के अतिरिक्त सेट वाले डबललाॅक आलमारी की एक चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास एवं दूसरी चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। दूसरे लॉक की चाबी संबंधित थानाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित सब इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed