बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 687 लोग इलाज कराने पहुंचे।
इसमें सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, पेट दर्द, तेज बुखार व डायरिया के लक्षण वाले लोग रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 35 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक आनंद कुमार ने 18 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 43 मरीजों का उपचार किया। इंदरपुर में न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 50 लोगों का परीक्षण कर उपचार किया। शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डाॅ राजेश यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया ।नरही: संक्रमण बीमारी के मरीजों की संख्या आरोग्य मेला में ज्यादा रही।
सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि कथरिया न्यू पीएचसी में 16, सोहांव न्यू पीएचसी में 18, नसीरपुर कलां न्यू पीएचसी में 16, कोटवा नारायणपुर न्यू पीएचसी 15, मेड़वरा कलां 13, चितबड़ागांव न्यू पीएचसी में 18 मरीजों का इलाज किया।