फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaign will be run again for admission in council schools

Ballia News: परिषदीय स्कूलों में दाखिले के लिए फिर से चलेगा अभियान

Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run again for admission in council schools
बलिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक बार फिर स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक, शिक्षिकाएं विभिन्न गतिविधियों एवं स्कूल में शिक्षा के माहौल के सहारे नए छात्रों के दाखिले कराएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 2249 परिषदीय स्कूल संचालित है। इन स्कूलों में करीब 2.32 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। विभिन्न एप, निपुण भारत मिशन आदि के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के तहत अप्रैल माह में प्रभात फेरी, स्कूल महोत्सव, स्वागत, नुक्कड़ नाटक, चौपाल आदि कराई गई। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अप्रैल माह में पांच हजार से ज्यादा नए दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर स्कूल चलो अभियान चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां व शिक्षक अपने स्कूल की गुणवत्ता के सहारे दाखिले बढ़ाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत, स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग विभिन्न प्रयास करेंगे। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को परिषदीय स्कूलों में दाखिला दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed