{"_id":"601ae9568ebc3e71144c36b7","slug":"camp-started-to-deliver-schemes-to-kinnar-community-ballia-news-vns572677374","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर समुदाय तक योजनाएं पहुंचाने को लगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर समुदाय तक योजनाएं पहुंचाने को लगा कैंप
विज्ञापन
जिला जेल के सामने मांटेशरी जूनियर हाईस्कूल परिसर में कैंप भ्रमण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-न?
- फोटो : BALLIA
बलिया। किन्नर समुदाय के लोगों के बीच शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला जेल के सामने मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल परिसर में कैंप लगाया गया। इसमें दर्जन भर विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। राशन कार्ड और पेंशन के लाभार्थियों का मौके पर ही फॉर्म भरवाया गया। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड मौके पर ही बना। मेडिकल चेकअप करने के साथ बच्चों को कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किन्नर समुदाय के बच्चों को नि:शुल्क किताबें और जूते-मोजे वितरित किए गए। जिलाधिकारी एसपी शाही और सीडीओ विपिन जैन भी कैंप में पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक पात्र तक योजनाएं पहुंच जाए, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जागरूकता के अभाव में या अन्य किसी भी वजह से किन्नर समुदाय के जिन लोगों तक योजनाएं नहीं पहुंच सकी थी, खास तौर पर उनके लिए यह कैंप लगाया गया है। आसपास के काफी लोग भी इसका लाभ लेंगे। बगल में स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के तमाम पुरुष-महिलाओं ने भी योजनाओं की जानकारी ली।
विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी जानकारी
बलिया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, नगरपालिका परिषद, नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), विद्युत विभाग, आंगनबाड़ी विभाग ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। नि:शुल्क टीकाकरण, पोषाहार वितरण, कुपोषण आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पांच लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी भी हुई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नि:शुल्क किताबों का वितरण किया गया। चूंकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा, लिहाजा इससे कम उम्र के किन्नरों को अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग को 30 लोकल आईडी जेनरेट करने व रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए। जिन किन्नरों का आधार कार्ड नहीं था, उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर लिया गया, ताकि आसानी से उनका खाता खुलवाकर व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
खूब हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के पोषण पर दिखी खास रुचि
बलिया। कैंप में सबसे ज्यादा भीड़ स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले स्टॉल पर लगी रही। वहीं, आंगनबाड़ी के स्टॉल पर भी आसपास की महिलाएं अपने बच्चों का वजन कराने के साथ बच्चों के पोषण के संबंध में जानकारी लेने में विशेष रुचि ले रहीं थीं। कैंप के सफल संचालन में सीडीओ श्री जैन का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, बीएसए शिवनारायण सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, पीओ डूडा अरविंद पांडेय, सीएससी जिला प्रबन्धक अजय दूबे, नपा चेयरमैन अजय कुमार, एसीएमओ डॉ हरिनंदन, आयुष्मान भारत के अनुपम सिंह आदि रहे।