फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cake cutting devotions sought

केक काट मांगी दुआएं

Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cake cutting devotions sought
कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान परिसर में बसपा सुप्रीमो मायावती का 60वां जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान बसपा के कार्यकर्ताओं ने 60 किलो का केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के 60 वें जन्मदिन पर अंबेडकर संस्थान स्थित परिसर में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बसपा कार्यकर्ताओं ने 60 किलो का केक काटकर मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


 इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि रमाशंकर विद्यार्थी, विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व शिवशंकर चौहान, जोनल कोआर्डिनेटर बीरवल राम, जिलाध्यक्ष संतोष राम, संजय राम, सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया।

 इस दौरान बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जो भीड़ उमड़ी है। उससे प्रदर्शित होता है कि लोगों का बसपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।


 मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि सूबे की सरकार गरीब और दलितों के नाम ढोंग कर रही है। इस मौके पर महफूज आलम, संजय उपाध्याय, फेफना विस प्रभारी अभिराम सिंह दारा,जवाहर प्रसाद, सिकंदरपुर विस प्रभारी राजनारायण यादव, मुक्तेश्वर नाथ ओझा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed