फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   By offloading panic , began to empty home

कटान से दहशत, खाली करने लगे घर

Thu, 03 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 03 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
By offloading panic , began to empty home
लालगंज क्षेत्र के नरदरा दक्षिणी गांव में गंगा से कटान तेज हो गई है। गुरुवार को खेती की जमीन नदी में समाने लगी तो गंगा का जल मकानों को रेलते हुए बह रहा है। इससे गांव के लोगों में कटान का खौफ बढ़ गया है।
विज्ञापन


कई लोग सामान लेकर सुरक्षित ठौर की खोज में जुट गए हैं। गुरुवार को कई परिवारों ने अपना पुश्तैनी मकान छोड़ दिया। वहीं कटान को रोकने की दिशा में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाने को लेकर उनमें गहरी नाराजगी भी है।
विज्ञापन


नरदरा दक्षिणी गांव के समीप गंगा के लहरों से कटान गुरुवार को अचानक उग्र रूप धारण कर ली। किसानों की दो एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि देखते ही देखते गंगा में समा गई। इसके बाद गंगा की लहरों ने रिहायशी मकानों में ठोकर मारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पीड़ित परिवार सामानों को सुरक्षित ठौर पर ले जाना शुरू कर दिए हैं। जिसे कहीं जाने का ठौर नहीं है, वह अभी तक वहीं डेरा जमाए हुए है। उधर कटान के मुहाने पर बसा विद्युत ट्रांसफार्मर विभाग की तत्परता के चलते बचा लिया गया। जबकि विद्युत पोल नदी में समाहित हो गया है।

कटान की सूचना लोगों ने एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक और सीओ त्रयंबक दूबे को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कटानरोधी कार्य के लिए दिशा निर्देश दिया।


कटान से प्रभावित शिवनाथ मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, रामविनय मिश्र, श्रीकृष्ण मिश्र, सूर्यदेव मिश्र, चतुरी गोंड, सुंदरी देवी, मुनेश्वर मिश्र आदि लोगों ने अपने रिहायशी मकानों को खाली कर सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत बहुआरा के प्रधान राजनारायण सिंह और पूर्व प्रधान सुमेर सिंह लोगों की सहायता में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed