फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   By-elections for 17 posts

अलग-अलग 17 पदों के लिए कराए गए उपचुनाव

Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
By-elections for 17 posts
फोटो- मानगढ़ में प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया गया। इस दौरान लाइन में लगकर महिलाओं ने वोटिंग की। - फोटो : BALLIA
बलिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त कुल 17 पदों के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को मतदान कराया गया। इसमें पांच क्षेत्र पंचायत, दो ग्राम प्रधान व 10 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद थे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त हुए कुल 17 पदों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद 21 जून से नामांकन प्रकिया शुरु हुई थी और छह जुलाई को सभी रिक्त पदों के लिए मतदान उपचुनाव कराया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि बीराम ने बताया कि बताया कि जिले में कुल 17 पदों पर उपचुनाव कराए गए। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चिलकहर ब्लॉक के पांडेयपुर नगपुरा, नवानगर के कोथ, पंदह के मुझही, मनियर के बहदुरा व रसड़ा के मंदा गांव के लिए उपचुनाव हुए। इसके अलावा ग्राम प्रधान के दो पद नगरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़सरा सलेमपुर व बैरिया के मानगढ़ के लिए उपचुनाव कराया गया। ग्राम पंचायत के 10 पदों के लिए उपचुनाव हुए जिसमें गड़वार ब्लॉक के रतसर कलां, दुबहड़ के सहरसपाली, टघरौली, जनाड़ी, बंधुचक व मनियारी जसांव में दो सदस्यों के चुनाव कराया जाएगा। रसड़ा ब्लॉक के चकचिरकटहां तथा सीयर ब्लॉक के तेंदुआ पट्टी, फरसाटार व पलिया खास के सदस्य पद के लिए उपचुनाव हुआ।
विज्ञापन

मानगढ़ प्रधान पद के लिए 59.63 फीसदी पड़े वोट : बैरिया। क्षेत्र के मानगढ़ ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को शांतिपूण तरीके मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय मानगढ़ बूथ संख्या 53 पर कुल 567 मत व पंचायत भवन बूथ संख्या 54 पर 436 मत कुल 1682 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 1003 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया जो 59.63 फीसदी रहा। इस बाबत आरओ विनोद मौर्य ने बताया कि मतपेटियों को भारी सुरक्षा के बीच ब्लाक मुख्यालय पर सील बन्द कर रखा गया है। मतदान को देखते हुए मानगढ़ प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 53 व पंचायत भवन बूथ संख्या 54 में भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, तहसीलदार बैरिया रामनरायण वर्मा, एसएचओ रेवती संजय कुमार त्रिपाठी बूथों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed