फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Businessmen continue to oppose

सराफा व्यवसायियों का विरोध जारी

Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Businessmen continue to oppose
सराफा व्सराफा व्यवसायियों का विरोध जारी
 जिला स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी के सतनी सराय स्थित आवास पर रविवार को सराफा कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को उत्पाद शुल्क तथा पैनकार्ड की अनिवार्यता को खत्म कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद शेखर ने राज्यसभा तथा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के माध्यम से लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विगत एक पखवारे से अधिक दिनों से सर्राफा कारोबारियों द्वारा उत्पाद शुल्क  तथा पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके लिए सराफा कारोबारियों ने अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराया। जिसमें रिक्शा चलाना, फल बेचने के साथ अर्धनग्र प्रदर्शन भी करना पड़ा। इसके बाद केंद्रीय वित्तमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई विकल्प नहीं बताया।
विज्ञापन


जिससे नाराज व्यापारियों ने 10 अप्रैल तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय भी ले लिया है। बता दें कि इस बार की सराफा कारोबारियों ने होली भी नही मनाई। रविवार को सतनी सराय में बैठक में आगे की  रणनीति पर भी  विचार किया गया। जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने कहा कि हम अपनी बात राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के माध्यम से मोदी तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन कर इस काले कानून का विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर महामंत्री राधेश्याम वर्मा, नगर अध्यक्ष अजय सोनी, विनोद वर्मा, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, शिवहरि, विक्की बाबू, लल्लन जी, राकेश प्रकाश, विरेंद्र वर्मा, दशरथ वर्मा, मंटू वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed