फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buses will be increased during the festival, employees' leave canceled

त्योहार पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Thu, 20 Oct 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Buses will be increased during the festival, employees' leave canceled
बलिया। दीपावली को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते 22 से 31 अक्तूबर तक चालक और परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। क्योंकि त्योहार के मौके पर बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। बलिया से महानगर की ओर जाने वाले रूट पर बसों के फेरे दोगुने किए जाएंगे। यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है तो और भी बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बलिया से, वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, दिल्ली आदि रूटों पर 80 से ज्यादा बसों का संचालन होता है। अब त्योहार के मौके पर 25 बसों के फेरे को बढ़ाकर जाएगा। इनमें 10 निगम और 15 अनुबंधित बसें शामिल है। इससे यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान गंभीर परिस्थितियों में ही कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन

चालक और परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में तैनात कर्मचारियों को 1200 रुपये दिए जाएंगे। नौ दिन ड्यूटी करने पर कर्मचारी को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर नियमित एवं संविदा चालक, परिचालक 10 दिनों तक रोजाना 300 किलोमीटर से ज्यादा बस चलाते हैं तो उन्हें चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के सभी चालकों और परिचालकों को अवकाश न लेने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। त्योहार के मौके पर यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी - उमाकांत मिश्रा, एआरएम, बलिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed