फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Burnt transformer not installed even after 10 days

Ballia News: 10 दिन बाद भी नहीं लगा जला ट्रांसफार्मर

Sun, 16 Jul 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Burnt transformer not installed even after 10 days
सिकंदरपुर। स्थानीय कस्बे के डोमनपुरा मोहल्ले में सात जुलाई से जले ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों घरों की बत्ती गुल है। वहीं, पानी की समस्या खड़ी हो गई है। एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने की घोषणा की जा रही है। वहीं, अधिकारी उनके आदेश व निर्देश का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आम जनता पानी के लिए बिलबिला रही है।
विज्ञापन

कस्बे में ज्यादातर घरों में मोटर से पानी टंकी में लोग भरते हैं। बिजली नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगल बगल में हैंडपंप भी नहीं है। इससे कि वह सहारा ले सकें। इस संबंध में नौ जुलाई को ही उपभोक्ता काशीनाथ तिवारी द्वारा अपने मोबाइल से ऑनलाइन कंप्लेन किया गया था। दो दिनों बाद ही विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाने की जगह समस्या का समाधान होने का मैसेज मोबाइल पर भेज दिया। इस संबंध में जब उपभोक्ता द्वारा विद्युत वितरण खंड सिकंदरपुर के एसडीओ अजय कुमार से बात की गई तो आजकल किया जाता रहा। इसकी सूचना अधिशासी अभियंता सहित एससी बलिया को दी घईए। यहां भी सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा।
विज्ञापन


कस्बा के चतुर्भुज नाथ मंदिर डोमनपुरा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जला है। इसकी सूचना ऑनलाइन उपभोक्ता द्वारा दी गई थी। इसका इंडेन व गेट पास बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर आते ही लग जाएगा। अजय कुमार, एसडीओ विद्युत उपकेंद्र, सिकंदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सिकंदरपुर का पड़ा हुआ है। विद्युत उपकेंद्र रतसर का चार्ज भी उनके पास है। वहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जला था। इसको आज वह ले गए हैं। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर का भी 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आ कर रखा है। उन्हें बता दिया गया है। जेई द्वारा नहीं ले जाया जा रहा है तो उसमें वर्कशॉप की क्या गलती है। विवेक सिंह, एसडीओ, वर्कशॉप, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed