फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Burning of effigy of Minister Sanjay and raising slogans in protest against his statement on Ballia

Ballia News: बलिया पर दिए बयान के विरोध में मंत्री संजय का पुतला फूंक नारेबाजी

Tue, 02 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Burning of effigy of Minister Sanjay and raising slogans in protest against his statement on Ballia
रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहा प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन
रसड़ा। नगर के प्यारेलाल चौराहे पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। बलिया के संदर्भ में दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की।
विज्ञापन

सपा नेता मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को पत्रक सौंप कर संजय निषाद पर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन

मान सिंह सेंगर ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने हमारे जनपद बलिया के गौरवशाली इतिहास पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे। आज भी दलाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस बयान से पूरे बलिया जनपद के लोगों के मान सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। जनपद की लड़ाई लड़ते हुए बलिया के जिन महान सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया और जिन महान सपूतों ने जेल की यातनाएं सहते हुए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी उनकी अस्मिता हम आज भी अपने दिलों में संजों कर रखते हैं। जिस बलिया ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में ही खुद को अंग्रेजों से आजाद कर लिया था।
उसको संजय निषाद की ओर से दलाल की संज्ञा देकर देना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मंत्री डाॅ. संजय निषाद के खिलाफ दी तहरीर: बलिया। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद के एक बयान पर सोमवार को नगर सेवक पंकज मिश्रा ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि मंत्री पद पर रहते हुए इस तरह के विवादित बयान से जिले की जनता को ठेस पहुंची है। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पंकज मिश्रा ने कहा कि मंत्री डॉ. संजय निषाद ने एक कार्यक्रम में बोला था कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे, जो बलिया की गरिमा और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव का अपमान है। इससे बलिया वासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed