फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozers running Htwaya violation

गरजा बुलडोजर, चौड़ी हुई सड़क

Sat, 01 Aug 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 01 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers running Htwaya violation
नगर के चित्तू पांडेय चौराहे से लेकर मालगोदाम रोड तक एनएच के किनारे का अतिक्रमण शनिवार को हटाया गया। नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन की कार्रवाई से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद शुरू हुए अभियान के दौरान दूकानदार दूकानें बंद करने लगे। कुछ दूकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाया। कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जिच होती रही। लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरता जा रहा था।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लालजी प्रकाश, अवधेश कुमार, सौरभ कुमार मौैर्य, चंदन राम की देखरेख में नगरपालिका और प्रशासन के लोगों ने चित्तू पांडेय चौराहे से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। कई स्थानों पर पर लोगों से नोकझोंक हुई। कई स्थानों पर भवन स्वामियों ने एक दो दिन का समय मांगा लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका के बुलडोजर को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी दूकानदार अपने-अपने सामान समेटते नजर आए। इस मौके पर सदर उपजिलाधिकारी बच्चा लाल मौर्य, प्रभारी ईओ अरविंद कुमार सिंह, अपूर्व पांडेय, झिल्लू राम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed