फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozers run on encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment
दीघार में ग्राम समाज की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाता जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के दीघार ग्राम सभा स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के बगल में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने वर्षों से कब्जा जमा रखा था। जिस पर बुधवार को सदर प्रशिक्षु एसडीएम राजेश यादव तथा सीओ बैरिया टीएन दूबे के नेतृत्व में  अवैध कब्जाधारियों से जेसीबी लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


साथ ही विद्युत विभाग के एसडीओ मानिक प्रसाद को 33/11 केवीए के छोटा सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन सौंप दिया। दीघार में छोटे सब स्टेशन बनने के बाद रामपुर दीघार, पियरौटा, रामगढ़, पचरूखिया, मझौंवा, दुधैला आदि गांवों को बिजली की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन



बता दें कि दीघार विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हेतु शासन स्तर से पांच करोड़ रुपये धन अवमुक्त हुआ था। जिसके निर्माण के लिए कार्यदायी  संस्था प्रभा इलेक्ट्रिकल को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन संस्था ने मौके पर पहुंचकर कार्य करना चाहा, तो पहले से ही कुछ लोगों ने अपना झोपड़ी लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत विभाग ने जिला अधिकारी से अतिक्रमणकरियों से उक्त भूमि को खाली कराने की गुहार लगाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए  जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षु एसडीएम राजेश यादव ने चार थानो की फ़ोर्स  व पीएसी लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन को हल्के बल प्रयोग करना पड़ा।



बुलडोजर चलते ही मची चीख-पुकार
रामगढ़। जैसे ही जिला प्रशासन का बुलडोजर अवैध कब्जाधारियाें के टीन शेड पर चला चारों तरफ चीख-पुकार और हाहाकार मच गया। पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने महिला पुलिस से हाथापाई भी की। इसके बाद प्रशिक्षु एसडीएम राजेश यादव ने जमीन की पैमाइश कराई और कहा कि अशोक प्रजापति, श्यामलाल, नंदलाल, वशिष्ठ, देवकुमार, शिवकुमार, चंद्रमा, त्रिलोकी, राजकुमार आदि की जमीन बगल में है। उसको भी चिह्नित कर डेरा लगाने का निर्देश दिया। लेकिन पीड़ित पक्ष यह मानने को तैयार नहीं था। पीड़ितों का कहना था कि मेरे नंबर की जमीन यहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed