फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP workers full vigor

बसपाइयों में वरिष्ठजनों ने भरा जोश

Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BSP workers full vigor
बसपा सम्मेलन
नगर के बापू भवन टाउन हाल के सभागार में जिला स्तरीय बसपा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार एवं जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व सांसद खरवार ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही आज जनता के साथ जुल्म, ज्यादती हो रही है। ऐसे में बलिया को लूटने वाले अपराधी, हत्यारे तथा बलात्कारियों को खात्मे के लिए वोट के अधिकार को प्रयोग करने की जरूरत है। आने वाले चुनाव में हम तभी अपना झंडा लहरा सकते है जब हम एकजुट होकर इन ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दें। जोन कोआर्डिनेटर मदन राम ने कहा कि सूबे की सरकार को लूटरे, हत्यारे और भ्रष्ट लोग चला रहे है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र में घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मोहनीश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अभिषेक रंजन सिंह बब्लू भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश, बृजेश, छविला पासवान, सुरेंद्र प्रजापति, यशभक्त, चंदन, भोलू, सौरव शेखर सहित भाजपा एवं सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में महफूज आलम, शिवकुमार ओमप्रकाश भारती आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed