फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP state president bhim rajbhar said workers should start preparing for up assembly elections 2022

बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं कार्यकर्ता

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
सार

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। उन्होंने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की अपील की।

विज्ञापन
BSP state president bhim rajbhar said workers should start preparing for up assembly elections 2022
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर

विस्तार

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी शिद्दत से जुट जाएं। रविवार की शाम सोनू फरसाटारी के आवास पर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे राजभर ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। उन्होंने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने गत दिनों संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बावजूद प्रमाण पत्र दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। जनता वर्तमान सरकार के कुशासन से आजिज हो बसपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के रास्ते पर चलते हुए बसपा सर्व समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लामबंद हो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने की अपील की। इस मौके पर सत्यप्रकराश जायसवाल, शैलेंद्र महाराज, लल्लन राम, दिलीप भारती, कामरान, शमशेर, विजेन्द्र भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed