{"_id":"571913734f1c1b8a728b4925","slug":"bsp-s-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बसपा अपने बल पर लड़ेगी चुनाव’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बसपा अपने बल पर लड़ेगी चुनाव’
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बसपा सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के नीतियों पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा 2017 के चुनाव को अपने पक्ष में करने की गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोनल कोओर्डिनेटर व बिहार प्रदेश के प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व विस अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने अंबेडकर तथा कांशीराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्चन कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव बसपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और इस बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार भी बनेगी। सरकार बनाने की कड़ी में फेफना विस क्षेत्र से अभिराम सिंह दारा, नगर विस क्षेत्र से विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह को मायावती के निर्देश पर पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। कहा कि सभी प्रत्याशियों को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देने की जरूरत है।
पार्टी के कार्यकर्ता विस क्षेत्र में जाकर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाबा साहेब ने अपने जीवन के मेहनत के बाद दबे कुचले लोगों को समाज में उपर उठने का बीड़ा उठाया था। जिसे हम लोग अपनी एकजुटता से पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए सुखदेव राजभर ने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब के सपने को बसपा ही पूरा कर सकती है। आज भी 50 प्रतिशत लोग खुलेआसमान, पेड़ के नीचे तथा झुग्गी झोपड़ी में रहने को विवश हैं। इनके लिए अच्छा भोजन व अच्छा वस्त्र मानो सपना सा लगता है। इस मौके पर आरएस कुशवाहा, श्रवण कुमार निराला, रामआशीष माथुर, डा. हरिशचंद्र गुप्त, महफूज आलम, विनोद आदि रहे।