फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bsp meeting in ballia

2022 में बसपा बनायेगी प्रदेश में सरकार: भीम राजभर

Sun, 20 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
bsp meeting in ballia
चितबड़ागांव कस्बा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्? - फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। साग रोटी खाकर भी बहुजन समाज पार्टी के लोग बाबा साहब के संविधान की रक्षा करना जानते हैं और आगे भी करते रहेंगे। भारत की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी बसपा है, जो सभी जातियों के हितों का ध्यान रखती है। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने नगर में आयोजित स्वागत समारोह में कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार की शाम आयोजित स्वागत समारोह में भीम राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर चलकर 2022 में प्रदेश में पार्टी की मुखिया मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज की समस्याओं के लिए लड़ना होगा। आज किसान शोषण का शिकार हो रहा है। थाने ऐसे चल रहे हैं, जैसे थानाध्यक्ष नहीं बल्कि भाजपा का कार्यकर्ता चला रहे हैं। समारोह को सुरेंद्र निषाद, नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, हरिहर गोंड, अभिराम त्रिपाठी, अनिल राम, विनायक मौर्य, सुरेंद्र राजभर, मदन राम, मंटू सिंह, उपेंद्र पांडेय, सुनील सिंह सोलंकी, चितरंजन सिंह, अरविंद यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन महफूज आलम ने किया। उपेंद्र पांडेय और सुनील सिंह सोलंकी द्वारा अंगवस्त्रम तथा दिनेश यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed