रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर स्थित चंद्रदीप सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाए जाने की हुंकार भरी। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, विधायक उमाशंकर सिंह, डॉ मदन राम ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व मान्यवर कांशीराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों पर चलकर सबका सम्मान करती है। बसपा सरकार की नीतियों को जन जन तक कार्यकर्ता पहुंचा दें तो 2022 में बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। बहन मायावती ने ही दो बार पार्टी अध्यक्ष बनाकर राजभर समाज को सम्मान दिया। बहन मायावती महाराणा प्रताप के रास्ते पर चलती हैं, सर कटा सकती है परंतु सर झुका नहीं सकती। अध्यक्षता कर रहे विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि विकास की गति देकर रसड़ा विधान सभा को प्रदेश में अव्वल बनाना है। मैंने समाजसेवा कर आजकल की राजनीति को बदलने का प्रयास किया है। स्कूल के प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, विधायक उमाशंकर सिंह ,डॉक्टर मदन राम, संतोष राम, राम प्रसाद चौधरी, हीरालाल, त्रिलोकी राजभर ,जितेंद्र भारती, नरेंद्र धुसिया को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंदल सिंह, महेंद्र राम, आफताब आलम उर्फ बंटू, शिवकुमार राम, अश्वनी कुमार, बबलू सिंह, इकबाल अहमद, हिटलर सिंह, नीरज सिंह, नथुनी सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज टाईगर, आदि रहे।