फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA stopped the salary of five teachers including Shikshamitra

शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों वेतन बीएसए ने रोका-

Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BSA stopped the salary of five teachers including Shikshamitra
बलिया। बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा के शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों का वेतन तथा मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया हैं। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीपरा की आख्या पर की गई है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने चार अक्तूबर को की थी। इसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक उपस्थिति पंजिका में एक से चार अक्तूबर तक धर्मशील पांडेय और दिव्या सिंह शिक्षामित्र द्वारा हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था। वहीं, छह अक्तूबर को हुए निरीक्षण में हस्ताक्षर बना दिया गया था। इसी प्रकार सहायक अध्यापक अजय पांडेय, राजेश कुमार और सौरभ कुमार पांडेय का भी चार अक्तूबर का हस्ताक्षर नहीं था, जिसे बाद में बना दिया गया है। मिलीभगत से अनियमित कार्य किए जा रहे थे। ऐसे में सभी अध्यापक व शिक्षामित्र का वेतन तथा मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया है। स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित एक सप्ताह के अंदर तलब किया है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा की संस्तुति पर बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय शोभाछपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के साथ ही दो सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में सहायक अध्यापक शैलेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जर्नादन राम व सहायक अध्यापक राकेश कुमार बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। उधर, बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर का प्रभार लखरांव खरौनी विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार के पास है। पर्वतपुर पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार और एकलव्य कुमार की तैनाती है। बावजूद इसके, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर के कार्यालय में ताला लगा हुआ है। अनिल कुमार द्वारा चार्ज नहीं लिया जा रहा है। बीएसए ने अनिल कुमार, एकलव्य कुमार और अजय कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed