फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA stopped salary of 11 teachers working in two places

दो जगह नौकरी करने वाले 11 शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

Fri, 03 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
BSA stopped salary of 11 teachers working in two places
बलिया। एक ही पैन नंबर और शैक्षिक प्रपत्रों के आधार पर दो जनपदों में नौकरी कर रहे जिले के ग्यारह शिक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर वेतन रोकने की कारवाई की गई है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने दी। बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि विभाग में कार्यरत अन्य संदिग्ध शिक्षकों के खिलाफ जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है। ताकि उन्हें चिन्हित किया जा सकें।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में एक ही प्रपत्रों पर दो जगह नौकरी करने वाले 192 शिक्षकों को प्रथम दृष्टया चिह्नित किया गया था और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबध में त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत बीएसए ने आरोपी शिक्षकों के समस्त पर प्रपत्रों को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जमा करा लिया गया था। जिनकी प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लगा तो बीएसए ने सभी आरोपी 11 अध्यापकों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed