फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA deducted salary of 158 teachers who were absent

Ballia News: अनुपस्थित रहे 158 शिक्षकों का बीएसए ने काटा वेतन

Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
BSA deducted salary of 158 teachers who were absent
बलिया। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने 158 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ नो वर्क नो पे के तहत कार्रवाई की। इसमें 13 प्रधानाध्यापक, 60 सहायक अध्यापक, 66 शिक्षामित्र और 19 अनुदेशक शामिल हैं। बीएसए ने सभी से सात कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, जनपद एवं ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा बीते दिनों प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के 158 अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक अनुपस्थित मिले। यह कृत्य लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता का परिचायक है, जो अक्षम्य है। इन सभी के खिलाफ नो वर्क नो पे के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed