फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brotherhood is a fundamental feature of our constitution: Subhashini Ali

भाई चारा हमारे संविधान की मौलिक विशेषता है: सुभाषिनी अली

Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood is a fundamental feature of our constitution: Subhashini Ali
नगर के टाउन हाल बापू भवन में बाबूनंदन राय की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : BALLIA
नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में बाबूनंदन राय स्मृति में बृहस्पतिवार को सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार को संबोधित करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि बलिया की धरती में अपने जुझारू संघर्ष और विद्रोह के तेवर को हमेशा कायम रखा तथा हिंदू- मुस्लिम मिलकर के संघर्ष किया तो आजादी हमें हासिल हुई। हमारे आजादी के आंदोलन के संघर्ष से हमारा संविधान निकला। जिसको देश की जनता ने स्वयं को अर्पित किया। स्वतंत्रता,समानता,बंधुत्व और भाई चारा हमारे संविधान की मौलिक विशेषता है। हमारा संविधान नफरत के लिए कोई स्थान नहीं देता है और आज की सत्ता नफरत को ही हथियार बना करके देश की संपदा को अपने दो साथियों अडानी अंबानी को सौंप रही है। डॉ.अखिलेश राय ने कहा कि अच्छे दिन का नारा दे करके नव फासीवाद और नौकरशाही का राज्य कायम किया जा रहा है। प्रोफेसर सुमित कौशिक ने कहा कि बहुसंख्यकवाद का हश्र हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों एवम आदर्शो के खिलाफ है। प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि सांप्रदायिकता के रैपर में लिपटा पूंजीवाद रोजगार, शिक्षा और प्रगतिशील मूल्यों को समाप्त कर दिया है। आज देश में ऐसे पर्यावरण का निर्माण किया जा रहा हैं जिसमें मन की बात करने वाले ही सुरक्षित है। सेमिनार की शुरुआत कॉम रामकृष्ण यादव ने कॉम बाबूनंदन राय के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल कर किया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉम सुभाष चंद्र सिंह और संचालन कॉम प्रेम नाथ राय ने किया। इस मौके पर लक्ष्मण यादव, द्विजेंद्र मिश्र, रामजियावन यादव, रघुवंश, सेराज अजीत व डॉ हैदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed