फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother 's Death

भाई की मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brother 's Death
 थाना अंतर्गत अचलगढ़ ढाला के पास गुरुवार की दोपहर ओवरटेक कर रहे ट्रक के
विज्ञापन
चपेट में आने से श्रीनगर नई बस्ती निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के पश्चात गुस्साई भीड़ ने सड़क को घेर कर बैठ गई तथा जाम लगा दिया।

एसडीएम तथा सीओ बैरिया के काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस क्षतिग्रस्त मोटर सायकल को थाने लाई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर दी जा रही थी। श्रीनगर नई बस्ती निवासी मनोज राम (36) पुत्र कपिल राम अपनी बहन को मकर संक्रांति की खिचड़ी लेकर सवा बजे के करीब अपने घर से निकला।

 रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर लगातार दो ट्रक तेज रफ्तार में गुजर गए। रास्ते को पार करने के लिए वह बाइक को खड़ी कर अपने चचेरे भाई अखिलेश के साथ इंतजार करने लगा। इस बीच तीसरा ट्रक ओवरटेक करने के उद्देश्य से तेज रफ्तार में अचलगढ़ ढाला से गुजरा और मनोज को अपनी चपेट में लेते हुए निकल गया।


 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक मनोज के सिर के रौंदते हुए निकल गया। आक्रोशित लोग तुरंत सड़क पर आ जमे तथा  यातायात बाधित हो गया। खबर सुनकर मौके पर पहुंचे एसओ रेवती सत्येंद्र सिंह यादव ने काफी समझाया-बुझाया। लेकिन भीड़ मुआवजे तथा चालक को पकड़ने की मांग पर डटी रही।


 इसबीच एसडीएम  बैरिया देवेश कुमार गुप्त, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे, एसओ बैरिया संजय सिंह के साथ पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा थाने लाई। उधर क्षतिग्रस्त मनोज की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने लाई।


 घटना की खबर सुनकर मनोज की मां मानकी देवी, पत्नी राजकलि, पिता कपिल राम तथा अन्य परिवारीजन वहां पहुंच गए। मनोज के दो लड़कियां और एक लड़का है। उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed