फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother-in-law died in Bolero bike collision

Ballia News: बोलेरो बाइक की टक्कर में जीजा- साले की मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died in Bolero bike collision
बांसडीह। बलिया-बांसडीह मार्ग के साहोडीह बड़सरी चट्टी के समीप रविवार की रात बाइक व बोलेरो की टक्कर में जीजा-साला की मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंचते ही दोनों के घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी दिनेश पासवान 25 वर्ष का साला हीरामन पासवान 21 वर्ष निवासी टण्डवा अपने दीदी से मिलने आया था। शाम को भोजन करने के बाद दिनेश अपने साला को बाइक से टंड़वा छोड़ने के लिए जा रहा था। रात करीब 10 बजे बलिया- बांसडीह मार्ग पर बड़सरी गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गयी। जीजा-साला दोनों घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां स्थिति गंम्भीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश व हिरामन को मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने दोनों के घर पर सूचना दी। इसकी खबर लगते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय किसी ने हेलमेट नही लगाया था। चिकित्सक ने बताया कि अगर हेलमेट रहता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed